पटेढ़ी बेलसर: पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगमा पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर
पटेढी बेलसर के नगमा पंचायत में 28 दिसंबर को होने वाले मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के पूर्व जोर शोर पर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है साथ ही सड़क से लेकर स्कूल, बिजली की पोल, नल जल की पाइप लाइन सहित चापाकल आदि की भी मरम्मती जोर-शोर पर की गई है। गुरुवार की संध्या करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारी कैंपिंग किए हुए हैं।