इकौना: जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में नमो युवा सम्मेलन में पहुंचे उत्तराखंड सीएम, इंडिया गठबंधन को बताया घमंडिया गैंग
जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में बीते शुक्रवार नमो युवा सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे, वहीं इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडियां गैंग बताया। वहीं भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर कहा की मोदी सरकार बनाए जिससे देश में समान नागरिकता का कानून लागू होगा।