अरवल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Arwal, Arwal | Apr 18, 2025 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने जनता दरबार में आए फरियादियों की फरियाद को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया। वहीं कई मामलों के लिए उनके द्वारा संबंधित थानाध्यक्ष तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।