दुधि: आश्रम मोड़ के पास ट्रक और मैजिक की भिड़ंत में चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल
म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास रविवार की रात करीब 8 बजे ट्रक और मैजिक वाहन की टक्कर में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि मैजिक पर बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। बताया गया कि मैजिक वाहन में सवार लोग रन्नू गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।