केंद्र सरकार द्वारा एनजीटी के तहत नदी से बालू उठाव पर रोक हटाए जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा अब तक बालू घाटों का टेंडर नहीं किया जा सका है। खनन विभाग के द्वारा क्षेत्र में पूर्ण रुप से अवैध बालू पर रोक लगायी है। इसके बाद भी गोला क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है। शनिवार को बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किया गया।