चकिया: चकिया तहसील में खादी एवं ग्रामोद्योग जागरूकता कार्यक्रम, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई
चकिया तहसील में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार दोपहर 03 बजे को किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में ब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने ग्रामीणों को स्वरोजगार, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख शंभुनाथ यादव ने खादी को आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास का आधार बताते हुए इसके प्रसार का आह्वान किया।