शीतकालीन सत्र के पूर्व गुरुवार को दोपहर 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के कार्यालय में आयोजित बैठक में मांडू विधानसभा के विधायक शामिल हुए। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी , संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं अन्य विधायक बैठक में उपस्थित थे