सिंघवारा: नदियामी में सजेगा भव्य दरबार, 21 से जया किशोरी जी द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
तारडीह | प्रखंड क्षेत्र के नदियामी गांव में आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बन गया है।21 अप्रैल से प्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्य जया किशोरी जी द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।