रसूलाबाद: 2.59 करोड़ की योजना फाइलों में कैद, सूखती जा रही इटैली झील की पहचान
रसूलाबाद क्षेत्र में कभी सारस और प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार रहने वाली इटैली झील आज उपेक्षा का शिकार बनी हुई है।वर्ष 2021 में झील को सारस संरक्षण केंद्र और ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 2.59 करोड़ रुपये की योजना शासन को भेजी गई थी,लेकिन पांच वर्ष बाद भी इस पर कोई ठोस काम शुरू नहीं हो सका।करीब सात किलोमीटर लंबी और 108 हेक्टेयर