बनमनखी: तेज रफ्तार आम लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टल गया
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग-231 पर बुधवार की सुबह आम लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गैराज की दुकान के मुहाने पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या WB-51E-3586 पश्चिम बंग