पत्थलगांव: पत्थलगांव के सब्जी बाजार में भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर हुईं राख
जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर स्थित सब्जी बाजार में बीती रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। दुकानों में रखी सब्जियां और अन्य सामान भी आग में नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में व्यापारियों को भारी नुकसा