बहराइच: चिलवरिया इलाके में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलवरिया इलाके में मंगलवार को बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन का इलाज जारी था। जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।