जलालपुर: दुबई में युवक की मौत के 17 दिन बाद गांव पहुंच शव , परिजनों में मचा कोहराम
कोपा थाना क्षेत्र के बल्दिहां निवासी वीरेंद्र यादव के करीब 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार यादव का शव निधन के 17 दिन बाद रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। लक्ष्मण कुमार यादव की मौत 17 दिन पूर्व दुबई में हो गई थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा होने के बाद रविवार को करीब 12: 30 बजे उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।