कटनी नगर: ₹5000 का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने दी जानकारी
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के कूठला बस्ती में बीते 24 नवंबर को लकी गुप्ता और आनंद की चाकू मार कर हत्या कर दी गई।इस घटना में दो अपचारी बालकों के साथ एक मास्टरमाइंड अभिषेक उर्फ छोटू निषाद भी शामिल था जिस पर 5000 का इनाम घोषित था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने आज शाम सोमवार 4:50 मिनट पर जानकारी दी ।