कदवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में दर्ज कदवा थाना कांड संख्या 61/2026 के आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की के पिता ने शादी की नीयत से अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।