कटंगी: पहली ही बारिश में कटंगी बस स्टैंड बना तालाब, दुकानदारों की पीड़ा सुन भड़के विधायक गौरव सिंह पारधी
मानसून की पहली झमाझम बारिश ने ही कटंगी नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। गुरुवार शाम करीब पौन घंटे हुई झमाझम बारिश में बस स्टैंड का एक एरिया पूरी तरह जलमग्न हो गया। सालों से चली आ रही जलभराव की समस्या फिर सामने आ गई। दुकान परिसर में पानी घुसने से व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से परेशान बस स्टैंड के दुकानदारों ने