राजनांदगांव: अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए हॉकी मैच में जिला हॉकी संघ ने सैफई और जीएसटी चेन्नई ने गंगपुर हॉकी टीम को हराया
शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के तहत आज खेले गए दो मैचों में मेजबान जिला हॉकी संघ की टीम ने सैफई की टीम को हराया और जीएसटी चेन्नई ने गंगपुर हॉकी की टीम को हराया। 7 फरवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।