"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" (Say No to Drugs) अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन-01 श्री नरेंद्र सिंह रावत का नागरिकों से प्रेरक संदेश...
"ड्रग्स और किसी भी प्रकार का नशा केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि उसके परिवार, समाज और अंततः राष्ट्र को भी प्रभावित करता। इसलिए नशे से हमेशा दूर रहें औरइस अभियान से जुड़कर यह संकल्प लें कि स्वयं कभी भी ड्रग्स या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाएँ।"
आइए, मिलकर नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #SayNoToDrugs #DrugFreeIndore #IndorePolice #NashaMuktBharat
Indore, Indore | Jul 25, 2026