सैदपुर: महिला अस्पताल में बने कमरे का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण चोरी, महिला कर्मी ने युवक पर संदेह जताकर पुलिस को दी तहरीर
सैदपुर नगर में पानी टंकी के सामने स्थित महिला अस्पताल में बने कमरे का ताला तोड़कर चोर ने अंदर रखे प्राइवेट कर्मी के सोने और चाँदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी। इस बाबत चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।