टनकुप्पा: विधायक कुमार सर्वजीत ने टनकुप्पा क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात, दिए आवश्यक निर्देश
बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक कुमार सर्वजीत ने शुक्रवार को टनकुप्पा बिजली समस्या को लेकर विधुत महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात किया। इस क्रम में टनकुप्पा प्रखंड सहित बोधगया विधानसभा क्षेत्र में चल रही बिजली समस्या पर विस्तार से चर्चा किया।