मोठ: समथर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
Moth, Jhansi | Jan 27, 2024 समथर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना अध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 जनवरी को उसकी पुत्री जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष है, स्कूल जाने की बात बोलकर घर से गई थी लेकिन अभी तक वापस नहीं आई है। परिजनों ने तलाश की लेकिन लड़की का पता नहीं चल सका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।