मोठ: गुरसरांय थाना अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
Moth, Jhansi | Jan 26, 2024 75वें गणतंत्र दिवस पर गुरसराय थाना परिसर में थाना अध्यक्ष गुरसरांय संतोष कुमार अवस्थी ने थाना परिसर में ध्वजारोहण कर देश को अंग्रेजों से आजाद कराने वाले वीर देशभक्तों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र गान गाया। राष्ट्रगान के बाद थाना अध्यक्ष ने सभी पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई।