दरअसल पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पुलिस को सूचित करने के लिए भी जागरूक किया।