शाहजहांपुर: थाना आरसी मिशन क्षेत्र में मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत, घटना का वीडियो हुआ वायरल
मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला राजबेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 30 नवंबर को थाना आरसी मिशन क्षेत्र के पराली गांव में हुई थी। मारपीट का एक वीडियो शनिवार को सामने आया है।परिजनों के अनुसार, राजबेटी के परिवार के कुछ लोगों से विवाद हो गया था इसी दौरान आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। घायल हुई महिला की शनिवार को मौत हो गई।