झंगहा थाना क्षेत्र नौवाबारी पालिपा निवासी राम दयाल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी साइकिल रिपेयर की दुकान है मेरे द्वारा पंचर चेक करने वाली पानी को सड़क पर गिराने को लेकर अशोक पासवान से गाली गलौज और मारपीट हो गई जिसके बाद वह और उसके घर वाले मारपीट करते हुए घायल कर दिए। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।