झाझा: महापुर गांव में देवर ने भाभी को मारपीट कर किया घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में कराया गया भर्ती
Jhajha, Jamui | Dec 2, 2024 रविवार की रात 9:00 बजे महापुर गांव में घर पर दो बच्चों के साथ रह रही एक महिला के साथ उसके देवर ने बेरहमी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में किया गया। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि उसके देवर रवि शंकर यादव जमीन में हिस्सेदारी की विवाद को लेकर मारपीट किया।