झाझा: रेफरल अस्पताल झाझा में एंबुलेंस की कमी को लेकर नवयुवक संघ ने झाझा बसस्टैंड के पास की बैठक
Jhajha, Jamui | Nov 30, 2024 झाझा रेफ़रल अस्पताल में एंबुलेंस की कमी को लेकर मरीजो को हो रही परेशानी को देखकर शनिवार की शाम 4 बजे झाझा बसस्टैंड के पास नवयुवक संघ की ओर से बैठक की गई जिसमें संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़, विनोद यादव ने कहा कि एक तरफ स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग दावा करती है लेकिन झाझा रेफरल अस्पताल में एम्बुलेंस की कमी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।