झाझा: झाझा चांदवारी मैदान के पास मामूली विवाद के चलते छात्र को पीटा गया, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Nov 30, 2024 शनिवार की शाम करीबन 4 बजे आपसी विवाद को लेकर 16 वर्षीय छात्र के साथ एक युवक ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घटना झाझा चांदवारी मैदान के पास की है। मारपीट में घायल छात्र को उसके सहयोगियों की मदद से इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर शादाब अहमद के द्वारा घायल छात्र का इलाज किया गया। घायल छात्र की पहचान पुरानी बाजार निवासी कृष कु