सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घायल युवक को अस्पताल में समय पर स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण युवाओं को उसे गोद में उठाकर अंदर ले जाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सिवनी के युवा रूपक बघेल घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरी में रूपक बघेल और उनके साथ मौजूद लोगों ने घायल को गोद में उठाकर अस्पताल के अंदर पहुंचाया, ताकि उसे जल्द से जल्द उपचार मिल सके।
इस पूरी घटना का वीडियो रूपक बघेल ने ख़ुद अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आम नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि यदि आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को स्ट्रेचर जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलती, तो स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए?
.
.
.
#सिवनी #भाजपा #lovejihad #समाचार त्योहार VHP Hindu seoni ghansore aadegaon lakhnadon seoninews khabarsatta bhindpolice lakhnadon_wale😂 barghat barghatnews seonisamachar Barghat HindiNews seoniboys seonigram seoniupdates seoninewstoday keolari barghatwale @seoni_123 @seoni__wale @seoni_01 @seoni @mp22wale @mp22_seoni_wale seoni_stalk @official_barghat
Seoni, Seoni | Jul 10, 2026