पंचकूला: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से कालका से पूर्व प्रत्याशी रही शक्ति रानी शर्मा ने की मुलाकात
आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से कालका से पूर्व प्रत्याशी रही शक्ति रानी शर्मा ने भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर पहुंचाने की प्रेरणा दी।इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे।