पंचकूला: गांव जासपुर, ककराली के नजदीक स्थित कमला ईट भट्ठा की दीवार गिरने के कारण तीन बच्चों की मौत
रायपुर रानी के गांव जासपुर, ककराली के नजदीक स्थित एक ईंट भट्टा की दीवार गिरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार इस दीवार के गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है जिन्हें रायपुर रानी के अस्पताल में लेकर आया गया है। परिजनों ने बताया है कि बच्चे शेड के नीचे खेल रहे थे की अचानक से भट्टा की दीवार गिर गई जिसके नीचे 4 बच्चें दब गए जिसमें से 3 की मौत हो गई ।