अनूपपुर: अक्षय तृतीया पर अमरकंटक में उमड़ी आस्था, नर्मदा में स्नान और घट-दान का पुण्य पर्व
अनूपपुर जिले के अमरकंटक में अक्षय तृतीया श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के उद्गम स्थल, कोटि तीर्थ कुंड, रामघाट व अन्य घाटों पर स्नान कर पूजा-अर्चना की। भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं और पूरा क्षेत्र नर्मदा माई की जय के जयघोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर पूरे जिले में धूमधाम से पर्व मनाई गई।