पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है, ताकि वे अपनी समस्याओं को बेबाकी के साथ रख सकें।