खिरकिया: 30 जून से शुरू होगी मूंग उपार्जन की स्लॉट बुकिंग, 1 जुलाई से समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी।
Khirkiya, Harda | Jun 29, 2026 हरदा जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 30 जून से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग शुरू होगी। जिले में हरदा, टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव और सिराली क्षेत्र सहित कुल 9 उपार्जन केंद्रों पर 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी जाएगी।