करनाल: जनकपुरी रोड पर लावारिस घूमता हुआ मिला एक छोटा बच्चा लोगों ने पहुंचाया सिटी थाने पहचान करने की अपील
Karnal, Karnal | Feb 4, 2024 जनकपुरी रोड पर लावारिस घूमता हुआ एक छोटा बच्चा मिला जिसको आसपास के लोगों सिटी थाने लेकर पहुंचे ।सिटी थाना के जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की बच्चे के परिजनों को ढूंढने के लिए सिटी थाना एरिया में जानकारी दे दी गई है । इसलिए जिस किसी को भी इस बच्चे के बारे में जानकारी है । वह सिटी थाने में सूचित करें । ताकि बच्चे को उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।