मधुपुर नगर परिषद चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन अनुमंडल कार्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।शनिवार 3 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी अमर प्रसाद के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 8 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी यामुन रविदास एवं विनय कुमार पाण्डेय के समक्ष पर्चा भरा।