सासाराम: सासाराम में माँ धूमावती मंदिर में भंडारे का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सासाराम में माँ धूमावती मंदिर में भंडारे का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। गुरुवार को माँ धूमावती मंदिर, सासाराम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दूर-दराज के गांवों से आए भक्तों ने माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।