देवबंदी उलेमा जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने वीडियो संदेश में समाज के दहेज़ पर दोहरे रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मंचों से दहेज़ के ख़िलाफ़ बोलने वाले लोग व्यवहार में उसे स्वीकार कर लेते हैं। दहेज़ की बुराई तभी खत्म होगी जब लोग उसे लेने से खुलकर इनकार करेंगे।