सोनबरसा: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 85 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
सोनबरसा प्रखंड स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 20वीं बटालियन की बीओपी मुरहाघाट के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार तस्कर को 85 बोतल नेपाली देशी सौफी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर बाइक भी जब्त कर ली गई।