सुसनेर: मालीपुरा में नप ने लगाया तीसरा लोक कल्याण शिविर, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़े हितग्राही
मालीपुरा में गुरुवार को दोपहर 2 बजे नप द्वारा तीसरे लोक कल्याण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पार्षदों की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना था। शिविर के दौरान वार्ड 1,2,3,4,14, 15 के नागरिकों से पीएम स्वनिधि, विभिन्न पेंशन योजनाओं, नवीन नल कनेक्शन के आवेदन लिए गए।