NH 75 रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनद बिजली सब स्टेशन के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना में घायल युवक की पहचान दुर्जन गंझू जिलिंग निवासी चंदवा के रूप में हुई।