बखरी: बखरी प्रखंड के बागवन पंचायत में अर्जक संघ के स्थापना दिवस को समता दिवस के रूप में मनाया गया।
1 जून 1968 को अर्जक संघ की स्थापना महामना रामस्वरूप वर्मा जीके द्वारा लखनऊ में किया गया। अर्जक संघ का उद्देश्य समाज में अंधविश्वास ,ब्राह्मणवाद, पाखंडवाद रूढ़िवाद को समाप्त कर लोगों में एक वैज्ञानिक चेतना एवं श्रम के महत्व को लेकर इसकी स्थापना की गई । महामना रामस्वरूप वर्मा जी ने नारा दिया थाराष्ट्रपति हो या भंगी की संतान, सबको शिक्षा एक समान।