बरेली: ऑटो चालक की जान बचाने पर बरेली ट्रैफिक पुलिस के चार जवानों को किया गया सम्मानित
बरेली। सैटेलाइट तिराहे पर ड्यूटी के दौरान बेहोश हुए ऑटो चालक की जान बचाकर बरेली यातायात पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की। 16 जुलाई को ऑटो चालक टिंकू गुप्ता अचानक बेहोश हो गए थे, जिस पर ड्यूटी पर तैनात उनि सत्यवीर सिंह, मुख्य आरक्षी इरशाद अली, होमगार्ड रामदुलारे व पीआरडी जवान रामबहादुर ने तुरंत CPR देकर उनकी जान बचाई।एसएसपी बरेली में ₹25000 का नगद इनाम दिया।