🚨 कानपुर: शादी का झांसा देने का आरोप, युवती ने DGP से लगाई गुहार!
कानपुर के बिल्हौर निवासी एक युवक पर युवती ने आरोप लगाया है कि नाबालिग रहते उसे शादी का झांसा दिया गया और बाद में शादी से इनकार कर दिया गया।
पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों पर जातिसूचक गाली देने और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। थाना बिठूर से कार्रवाई न होने का दावा करते हुए युवती ने DGP से FIR दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, DCP पश्चिम एस.एम. क़ासिम आबिदी के मुताबिक थाना बिठूर में शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच ACP कल्याणपुर कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बयान लिए जा चुके हैं और जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
📍 कानपुर | Ground Zero News
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #Bithoor #Bilhaur UPNews