तुरकौलिया: शंकर सरैयां कसवा टोला में शनिवार को आग से एक व्यक्ति का घर जलकर खाक, दो लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान
शंकर सरैयां कसवा टोला में शनिवार को आग लगने से एक व्यक्ति का घर जल कर खाक हो गया। वही करीब दो लाख की संपति का नुकसान हुआ। तुरकौलिया सीओ संतोष कुमार ने शनिवार शाम 8 बजे बताया कि आग से संजू पासवान का घर,आधा दर्जन बकरी,कपड़ा,अनाज सहित अन्य सामान जल गया है। सूचना पर स्थानीय राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।