जौनपुर के रामपुर थाना परिसर में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे थाना दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार संदीप सिंह थाना दिवस अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। थाना दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।