कर्वी: सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्रकूट पुलिस ने कर्वी शहर में बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा
सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्रकूट पुलिस द्वारा आज बुधवार की दोपहर 2 बजे कर्वी शहर में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो शहर के धनुष चौराहा से होते हुए प्रमुख चौराहों में निकाली गई है। लोगों में देश के प्रेम की भावना जागृत हो और लोग सरकार के इस हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बने,और हर घर में तिरंगा लगाकर आजादी के इस अमृत महोत्सव को सफल बनाएं।