नगरनौसा प्रखंड के कछीयावा गांव में बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक नेवारी (फूस) के 8 पुंज में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का काफी प्रयास किया.