मोतिहारी: जिला अतिथि गृह में कोयला एवं खान राज्य मंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की प्रेस वार्ता
मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसे कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस दौरान बताया गया की 18 जुलाई को गांधी मैदान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।