धनवार: 25 जलमीनार खराब होने से लोगों में आक्रोश, मरम्मत कराने की उठी मांग
धनवार प्रखंड के पंचरुची पंचायत के सात गांवों में हर घर नल-जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में 35 जलमीनारों का निर्माण कराया गया था। लेकिन इनमें से 25 जलमीनार वर्तमान में खराब स्थिति में हैं। कई जलमीनारों से ग्रामीणों के घरों तक पानी का कनेक्शन भी नहीं पहुंच सका है।